Principal's Message

प्रिय छात्राओं,

यह बडे हर्ष का विषय है कि आपने देवकन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय केम्पस को अपनी शैक्षणिक एवं सर्वांग उन्नति हेतु आगामी कुछ वर्षो के लिए चुना है । नवीन शैक्षणिक सत्र 2017-18 में महाविद्यालय परिवार की ओर से आपका हार्दिक स्वागत व अभिनन्दन है ।

जब आप विद्यालय स्तर की शिक्षा पूर्ण कर निकलते है तो स्वयः को सामाजिक व शैक्षणिक रूप से एकदम भिन्न वातावरण में पाते है । महाविद्यालय वह स्थान है जहाॅ आपके युवा मन का विकास स्वतंत्र रूप से होता है । इस महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण में अध्ययन करते हुए आपके सभी उद्धेश्य पूर्ण होंगे ऐसी हम सभी आशा करते है । प्रत्येक नये सत्र में प्रवेश लेनी वाली छात्राएं अपनी पूर्ववर्ती छात्राओं द्वारा स्थापित कीर्तिमानों से प्रेरणा प्राप्त कर उनसे बेहतर परिणाम देने का प्रयास करती है । यह इस महाविद्यालय के प्रत्येक वर्ष के उच्च परिणामों से परिलक्षित होता है ।
मानव जीवन को विकसित करने के लिए शिक्षा एक ऐसा माध्यम है जिसके द्वारा यह देश अपने हजारों साल की संस्कृति को संजोकर एवं भविष्य में दुनिया के विकसित देशों के व्यक्तियों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सकेगा।

हमारा निश्चय है कि हम अपनी छात्राओं को उत्कर्ष शिक्षा केन्द्र प्रदान करे, जो उन्हें आर्थिक रूप से सक्षम एवं स्वावलम्बी भारतीय नागरिक के रूप में सुसज्जित करे। यह संस्थान उत्तम शैक्षणिक आधारभूत संरचना और सर्वश्रेष्ठ संकाय द्वारा छात्राओं के ज्ञानोपार्जन के साथ अनुशासन व चरित्र निर्माण मे सहयोग प्रदान करने का वचन देता है। व्याख्यातागण एवं छात्रायें इस शताब्दी के महायज्ञ में कदम से कदम मिलाकर बढ़े और अपने देश को अपने समय में ही विकसित देश के रूप में देखें।
शुभकामनाओं सहित ।



धीरज सिंह
प्राचार्य