Campus

1. भूगोल विभाग

भूगोल विभाग छात्र संख्या की दृष्टि से महाविद्यालय का सबसे बडा संकाय है । विभागाध्यक्ष रमेश बैरागी के नेतृत्व में विद्वान व कर्तव्यनिष्ठ भूगोल व्याख्याताओ की टीम शैक्षणिक व प्रायोगिक कार्यो का सफलतापूर्वक संचालन करती है । प्रतिवर्ष विभाग द्वारा छात्राओं के परीक्षा परिणाम के आधार पर ''भूगोल परिषद'' का गठन किया जाता है जो सम्पूर्ण सत्र के दोरान व्याख्यान,सेमिनार व कार्यशालाओं का आयोजन करती है|

विभाग द्वारा नियमित रूप से प्रायोगिक कार्य सम्पादित किये जाते है । इस हेतु महाविद्यालय में प्रचुर उपकरण उपलब्ध है| जिसमें थियोडोलाइट, डम्पी उगी लेवल, भारतीय क्लाइनोमीटर, एम्फी लेवल, प्रिज्येटिक कम्पास, वायुदाब मापी, तापमापी आदि प्रमुख है । विभाग द्धारा प्रतिवर्ष शैक्षणिक-भ्रमण के लिए छात्राओं को विभिन्न भोगोलिक क्षेत्रों में ले जाया जाता है । अब तक विभाग द्वारा CAZRI जोधपुर रणथम्भोर, सवाईमाधोपुर, रोहतांग दर्रा (हिमालय) कुल्लू मनाली, खुफरी (शिमला) में शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किए जा चुके है 1 इस सत्र में
छात्राओँ ने गिर अभ्यारणय , दीव बीच , द्वारिका समुद्र तट , आदि स्थानों का भ्रमण किया।

भूगोल विषय का परीक्षा परिणाम हमेशा शत प्रतिशत रहा है । विभाग की अनेक पूर्व छात्राओँ ने राष्टीय पात्रता परीक्षा , (NET) राज्य पात्रता परीक्षा (SET) सिविल सेवा परीक्षा तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता अर्जित की है जिसमें दिप्ती जैन , सावित्री मीणा , शिप्रा मून्दडा , शबनम तंवर, रीचल मूंदडा , अदिति सिंहल प्रमुख है ।

2. हिन्दी विभाग

हिन्दी विभाग छात्र संख्या की द्रष्टि से महाविद्यालय का दूसरा सबसे बड़ा संकाय है । विभागाध्यक्ष नीरज वर्मा के निर्देशन में विभाग सत्र पर्यन्त अत्यन्त शैक्षणिक व सहशैक्षणिक गतिविधियों का आयोजन करता है ।हिन्दी विभाग की छात्राओ की एक "हिन्दी परिषद" का गठन करके छात्राओ को सक्रिय भागीदारी व अन्त : क्रिया का अवसर प्रदान करता है ।विभाग द्धारा प्रतिवर्ष हिन्दी दिवस को अयोजित होने वाले कार्यक्रमों के प्रति छात्राएं विशेष उत्साहित रहती हे।

3. गृह विज्ञान विभाग

महाविद्यालय में गृह विज्ञान विभाग का महत्वपूर्ण स्थान है । गृह विज्ञान विषय छात्राओँ का अत्यन्त रूचिकर विषय है । प्रवेश प्रक्रिया उपरान्त महाविद्यालय में प्रति वर्ष अध्ययनरत छात्राओं में से "गृहविज्ञान परिषद" का गठन किया जाता है । जो वर्ष भर में विभाग द्वारा आयोजित कार्यशालाओं व कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करती है । परिषद द्वारा कईं तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती है । जिसमें रंगोली, मेहन्दी , कुकिंग , अचार , जैम-जैली बनाना , पोस्टर प्रतियोगिता , सिलाई , कढाई , बुनाई आदि प्रमुख है। विभाग द्धारा प्रतिवर्ष शैक्षणिक भ्रमण भी आयोजित किए जाते है । इस सत्र में छात्राओं ने जयपुर का भ्रमण किया तथा वहाँ के पारंपरिक व्यंजनों , वेशभूषा तथा संस्कृति की प्रत्यक्ष जानकारी प्राप्त की ।

4. विज्ञान विभाग

महाविद्यालय के विज्ञान विभाग के उत्कृष्ट परीक्षा परिणामो के आधार पर क्षेत्र में विशेष पहचान है। 2007 में महाविद्यालय में विज्ञान संकाय प्रारम्भ हुआ । विद्वान व्याख्याताओ के द्वारा विभाग में शैक्षणिक व सहशेक्षपिष्क गतिविधियों का संचालन किया जाता है। प्रायोगिक कार्य हेतु वनस्पति विज्ञान , जन्तु विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान की सुसज्जित प्रयोशालाएँ उपलब्ध है । विभाग जुलाई-अगस्त माह में मेधावी छात्राओं से "विज्ञान परिषद" का गठन करता है जो विज्ञान मेला प्रदर्शनी. विज्ञान प्रश्नोत्तऱी , पोस्टर प्रतियोगिता , निबन्ध प्रतियोगिता वाद-विवाद प्रतियोगिता आदि आयोजित करती है।

रसायन विज्ञान विभाग (एम. एससी.)

महाविद्यालय में स्नातक स्तर पर विज्ञान संकाय के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम को देखते हुए महाविद्यालय के निदेशक महोदय श्री रमेश मुकुल ने स्नातकोत्तर स्तर पर रसायन विज्ञान संचालित करने का निर्णय लिया जो कि इस क्षेत्र की छात्राओ जो कि विज्ञान के क्षेत्र में अपना भविष्य देखती हे के लिए एक सराहनीय प्रयास है ।महाविद्यालय में रसायन विज्ञान में मास्टर डिग्री के चार बैच 2017 तक अपना अध्ययन पूर्ण कर चुके है । महाविद्यालय में कार्यरत व्याख्यता श्री धीरज सिह व श्री पंकज सेन द्वारा रसायन विज्ञान मैं प्रायोगिक एवं शैक्षणिक सफलतापूर्वक करवाया जाता है, जिसके परिणाम सदेव एम. एससी. का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा है । रसायन विज्ञान में मास्टर डिग्री प्राप्त करने के पश्चात छात्राओँ के लिए कई क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्राप्त होते है । वे एम. एससी. परीक्षा उतीर्ण कर कॉलज शिक्षा, स्कूल शिक्षा में लेक्चर/ एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर कार्यं कर सकती है, इसके साथ साथ शोध कार्यों से जुड़ कर पी.एच. डी. डिग्री प्राप्त कर देश के विकास में सहयोग प्रदान कर सकती हे।

रसायन विज्ञान मे करियर

Analytical Chemist

Agrochemical Industries

Lab Chemist

Petrochemical Industries

Production Chemist

Food Processing Firms

Research & Development Manager

Paint Manufacturing Companies

R&D Director

Plastic Industries

Chemical Engineering Assoicate

Textile Industries

Biomedical Chemist

Educational Institute

Industrial Research Scientist

Environmental Conservation Unit

Material Technologist

Space Exploration Agencies (ISRO/NASA)

Quality Controller

Forensic Science Department

Production Officer

Ceramic Industries

Safety Health And Environment Specialist

Paper

Industries

Pharmaceutical Companies

System Department (DRDO)

5. कंप्यूटर विभाग

छात्राओं एवं अभिभावकों की मांग पर सत्र 2012 - 13 में महाविद्यालय में कमयूटर संकाय में बी. सी. ए. पाठ्यक्रम प्रारम्भ किया गया । इस संकाय में शिक्षण के लिए विशेषज्ञ महिला व्याख्याताओ की टीम उपलब्ध है । प्रायोगिक कार्यं हेतु महाविद्यालय में अत्याधुनिक कम्यूटर लेब उपलब्ध है । जिसमें प्रत्येक छात्रा के लिए कम्यूटर आवंटित किया जाता है । कंप्यूटर विषय में सैद्धान्तिक अध्ययन के साथ साथ व्यावहारिक ज्ञान के महत्व को देखते हुए प्रायोगिक कार्य पर विशेष बल दिया जाता है । इसके अतिरिक्त छात्राओं को निशुल्क पुस्तकें, उत्कृष्ट नोट्स व अन्य टीचिंग मैटेरियल उपलब्ध कराया जाता है । सतत् व व्यापक मूल्याकन के तहत प्रति सप्ताह टेस्ट लिए जाते हे तथा प्री यूनिवर्सिटी परीक्षा का भी आयोजन किया जाता है। विगत वर्षो में विभाग का परीक्षा परिणाम संख्यात्मक दृष्टि से शत् प्रतिशत होने के साथ - साथ गुणात्मक दृष्टि से भी उत्कृष्ट रहा है ।

बी. सी. ए. पाठ्यक्रम में प्रवेश लेकर आप इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में कैरियर बना सकते है। इस फील्ड को चुनने के बाद आपके पास कई और नये फील्ड के द्वार खुल जाते है। आज का युग तकनीकी युग है । हर क्षेत्र में आज कंप्यूटर की माग ज्यादा बढ़ चुकी है । सरकारी सेवाओँ में भी कंप्यूटर की मांग बढती जा रही है। जैसे-
1 Information Assistance
2 Asistance Programmer
3 Software Engineer
4 Data Entry Operator
5 Computer Operator
6 Teaching

6. वाणिज्य संकाय

महाविद्यालय इस नवीन सत्र से क्षेत्र एवं अभिभावकों की माग पर वाणिज्य संकाय प्रारम्भ करने जा रहा है । इस हेतु महाविद्यालय प्रबन्ध समिति वाणिज्य संकाय में विद्वान प्रवक्ताओं द्वारा अध्ययन करवाकर श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम देने हेतु वचनबद्ध है ।