पुस्तकालय
पुस्तकालय किसी शैक्षणिक संस्थान का ह्रदय होता है । यहाँ से ज्ञान का संचार होता है और यह माह्मविद्यालय या विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों में अध्ययरत प्राध्यापको तथा विद्यार्थियों को प्राणवत् चेतना प्रदान करता है ।
महाविद्यालय में कम्यूटरीकूत समृद्ध पुस्तकालय है जो भू- तल में शान्त वातावरण में विशाल कक्ष में स्थापित है जिसमें सभी विषयों कीं लगभग 5000 पुस्तकें उपलब्ध है । पुस्तकालय प्रात: 10:00 बजे से साय: 4:00 बने तक खुला रहता है ।
वाचनालय
वाचनालय वह स्थान हे जहाँ छात्राएं सामान्य रूचि की तुष्टि , मनोरंजन व सामान्य ज्ञान वर्धन हेतु समाचारपत्रों एवं पत्र-पत्रिकाओं का उपयोग करती
है । महाविद्यालय के वाचनालय में आराम देह कुर्सियाँ व टेबल व्यवस्थित ढंग से लगी हुई है । वाचनालय में लगभग 20 पत्र - पत्रिकाओं व समाचार
पत्र पाठकों के लिए उपलब्ध हे जिनमें प्रमुख है-
1. पंजाब केसरी
2. टाइम्स आफ इंडिया
3. राजस्थान पत्रिका
4. दैनिक भास्कर
5. देनिक नवज्योति
6. समाचार जगत
7. सीमा सन्देश
8. सुनहरा राजस्थान
प्रतियोगिता दर्पण, सिविल सर्विस क्रॉनिकल, इण्डिया टुडे, राजस्थान दर्पण, आउट लुक, तथ्य भारती, वेदान्त केसरी, अहा जिन्दगी, रोजगार सन्देश, रोजगार संग्रह. गृह शोभा , मेरी सहेली, सरिता. वनिता इसके साथ ही महाविद्यालय में पढाये जाने वाले विषयों कीं महत्वपूर्ण पत्रिकाएं एवं जर्नल्स भी इस कक्ष में देखी जा सकती है । विश्वविद्यालय परीक्षा के पिछले वर्षों के प्रशनपत्रों के संग्रहण व सिलेबस भी उपलक्ष्य रहते है ।
बुकबैक
छात्रा कल्यापाकाऱी योजना के तहत महाविद्यालय में एक समृद्ध बुक बैंक की स्थापना की गयी है । जिसमें सभी संकायों व विषयों की नवीनतम पाठ्यक्रमानुसार लगभग 11000 से अधिक पुस्तकें उपलब्ध है ।
बुकबैक योजना के तहत कला व वाणिज्य संकाय की प्रत्येक छात्रा को 6 तथा विज्ञान व कंप्यूटर साइंस की प्रत्येक छात्रा को 9 पुस्तके सत्र पर्यंत निशुल्क प्रदान की जाती है।
बुकबैंक से पुस्तके कैसे प्राप्त करें ?
बुक नबक से पुस्तके प्राप्त करने के लिए निम्न प्रक्रिया अपनायी जाती है : -
1 सर्वप्रथम छात्रा कार्यालय से फीस की रसीद व परिचय पत्र प्राप्त करें।
2 तत्पश्चात् पुस्तकालय से छात्राएं पुस्तकालय सदस्यता कार्ड (Student Library Membership Card) लेकर उसे भरकर जमा कराएँ।
3 तत्पश्चात् पुस्तकालय से सदस्यता क़मांक/संख्या प्राप्त कर (Student Library Membership Card) (बुक बेंक आवश्यकता
प्रपत्र) भरा जाए। इस प्रपत्र में छात्राएं वैकल्पिक विषयों के प्रश्नपत्रों के नाम भरकर पुस्तकालय में जमा करा दें।
4 पुस्तकालय द्रारा बुकबेंक आवश्यकता प्रपत्र में लिखी गई पुस्तकें छात्रा को संपूर्ण सत्र पर्यंत निशुल्क प्रदान की जावेगी।
5 एक बार जारी होने के पश्च्यात केवल विषय परिवर्तन करने पर ही पुस्तकें बदली जा सकती है। वह भी एक माह के भीतर।
6 परीक्षा समाप्ति के पश्चात् नियत समय पर छात्राएँ अनिवार्यत: पुस्तकें जमा कारवा दें अन्यथा महाविद्यालय प्रबन्धन द्वारा निर्धारित आर्थिक दंड (प्रत्येक माह 50/-) वहन करना पड़ेगा।
